फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunk man shot police

नशे में धुत रईसजादों ने पुलिस पर चलाई गोली

Tue, 06 Aug 2013 11:09 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
drunk man shot police

आशियाना क्षेत्र में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत कार सवार रईसजादों ने पिस्टल से होर्डिंगों पर गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन


इस दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो रईसजादों ने उस पर भी गोली चला दी।

जख्मी सिपाही ने अपने साथी के साथ पीछाकर कार सवारों को दबोच लिया। छीना-झपटी में पिस्टल से गोली चल गई और एक आरोपी के बाएं पैर में जा धंसी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को दबोच लिया और घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कंट्रीमेड पिस्टल व कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन

एसओ आशियाना सुधीर कुमार के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे कृष्णानगर कोतवाली में तैनात सिपाही रामबली संखवार ड्यूटी के बाद बाइक से रजनीखंड स्थित अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशियाना के पावर हाउस चौराहे के पास सिपाही मनोहर यादव मिल गया। दोनों बात करने लगे तभी परिचित प्रवीन और संतोष भी आ गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इंडिका कार आती दिखाई पड़ी।

होर्डिंगों पर चला रहे थे गोलियां
कार सवार पिस्टल से सड़क के किनारे लगी होर्डिंगों पर गोलियां बरसा रहे थे। ये देख सिपाही सकते में आ गए। उन्होंने कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस पर एक रईसजादे ने पिस्टल से सिपाहियों पर फायर कर दिया।


सिपाहियों ने पीछाकर कार सवारों को दबोच लिया। नशे में धुत रईसजादों से छीना-झपटी के दौरान फिर पिस्टल से गोली चल गई। इस बार गोली एक रईसजादे के बाएं पैर में लगी।

घायल आरोपी की पहचान आशियाना के सेक्टर-के बंगालीखेड़ा निवासी धीरज वर्मा के रूप में की गई। धीरज एक निजी कंपनी में काम करता है।

वहीं, दूसरे साथी की पहचान एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी शशि त्रिपाठी के रूप में हुई। कार धीरज वर्मा की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी शशि त्रिपाठी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed