फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dentist do molestation with a patient

दांत दिखाने आई लड़की के साथ डेंटिस्ट ने की गंदी हरकत

Thu, 18 Jun 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
dentist do molestation with a patient

फैजाबाद में नगर कोतवाली के ख्वासुरा स्थित एक दांत के क्लीनिक पर दांत की जांच कराने आई छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर छात्रा के समर्थन में क्लीनिक पहुंची भीड़ ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंत चिकित्सक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली कक्षा पांच की छात्रा की ननिहाल फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में है। पीड़ित ननिहाल आई छात्रा बुधवार सुबह लगभग 11 बजे दांत दर्द की शिकायत पर अपने मामा के साथ दांत दिखाने ख्वासपुरा स्थित सैफ क्लीनिक पहुंची।

विज्ञापन

क्लीनिक के पिछले हिस्से में ले गया डेंटिस्ट

dentist do molestation with a patient

क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर कैफ रिजवी ने छात्रा से जानकारी ली और चेकअप के बहाने उसको क्लीनिक के पिछले हिस्से में ले गया। डॉक्टर ने छात्रा के मामा को बाहर ही रोक दिया। भीतर शोर-शराबा व विवाद हुआ। इसके बाद बाहर निकली छात्रा ने अपने मामा के साथ ननिहाल पहुंच गई।

ननिहाल पहुंची छात्रा ने माजरा परिवारीजनों को बताया तो वह आसपास के लोगों के दंत क्लीनिक पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने माजरा देख कैंट थाना पुलिस को भी बुला लिया गया।

पुलिस ने आरोपी दंत चिकित्सक डॉ.कैफ को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। पीड़िता का आरोप है कि क्लीनिक के भीतरी हिस्से में ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसका दांत चेक करने के बजाय गंदी हरकत शुरू कर दी। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। शाम को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed