फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death in suspected situation

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की जलकर मौत

Sat, 14 Dec 2013 02:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
death in suspected situation

पीजीआई क्षेत्र के एकतानगर में संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की बृहस्पतिवार रात सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला के पिता ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीजीआई के एकतानगर निवासी चंद्रशेखर की शादी इसी वर्ष 22 मई को रायबरेली निवासी रामस्वरूप की बेटी अर्चना (20) से हुई थी।

अर्चना के पिता की मेडिकल की दुकान है। चंद्रशेखर के मुताबिक,बुधवार शाम को उसकी पत्नी अर्चना खाना बनाते समय गैस लीकेज के चलते झुलस गई थी।

सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। वहीं,महिला के पिता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज की खातिर मिट्टी का तेल उड़ेल आग लगाकर उसकी जान ली है।

उसने बताया कि बुधवार को बेटी के झुलसने की सूचना उसके घरवालों के बजाय किसी पड़ोसी ने दी। जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी।

महिला के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में एक लाख देने की मांग कर रहा था और बुरी तरह प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed