कब्र से गायब हो गया मासूम बच्ची का शव!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरगंज के गुलाला घाट पर रविवार को एक मासूम का शव कब्र से गायब हो गया। परिवारीजनों ने कब्र खुदी देखकर हंगामा किया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी कंप्यूटर इंजीनियर कौशिक पांडेय की दस दिन की बच्ची की शनिवार रात मौत हो गई। परिवारीजनों ने रविवार सुबह गुलाला घाट पर कब्र खुदवाकर शव दफनाया।
शाम के समय कौशिक के पिता सुशील अगरबत्ती जलाकर प्रार्थना करने पहुंचे तो कब्र खुदी और शव गायब था। सकते में आए सुशील ने घाट पर कब्र खोदने का काम करने वाले ठेकेदार मल्लू, मजदूर चंदर, छोटू व वीरेंद्र से पूछा।
इस पर उन लोगों ने जानवरों द्वारा कब्र खोदने की बात कहकर मिट्टी डालनी शुरू की। सुशील ने परिवारीजनों को फोन किया, इस बीच चारों कब्र पाटकर भाग निकले।
कब्र खोदने के बाद डाली गई मिट्टी
मौके पर पहुंचे कौशिक ने पुलिस को सूचना दी। एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तहकीकात में पता चला कि कब्र खोदने के बाद मिट्टी डाली गई है।
इस पर उन्होंने ठेकेदार व मजदूरों की तलाश शुरू कराई। इस बीच कौशिक ने डीएम को फोन कर कार्रवाई की मांग की। एसओ का कहना है कि सच्चाई का पता लगाने के लिए डीएम की इजाजत पर कब्र खुदवाई जाएगी।
कौशिक का कहना है कि दस दिन पहले जन्मी बच्ची बीमारी के चलते क्वीनमेरी में भर्ती थी। इलाज के दौरान मौत होने पर शव दफनाया था।