{"_id":"44377f26c94d97938c83da62b44a6f39","slug":"dead-body-without-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिए पहेली बनी सिर कटी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के लिए पहेली बनी सिर कटी लाश
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में बुधवार रात रेलवे क्रॉसिंग के पास सिर कटा कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस काफी तलाश के बावजूद सिर का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
शिनाख्त न होने पर शव अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। इलाकाई लोगों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।
महानगर स्थित फातिमा हॉस्पिटल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार रात 10 बजे एक सिर कटा शव पाया गया।
खबर फैलते ही भीड़ जुटने लगी, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रैक पर काफी दूर तक तलाश के बावजूद सिर का पता नहीं चल सका।
शव किसी युवक का है, हालांकि तलाशी में कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस ट्रेन की चपेट में आकर मौत की बात कह रही है।
जबकि, इलाकाई लोगों का कहना है शाम तक ट्रैक पर कोई शव नहीं था। माना जा रहा है कि अंधेरा का फायदा उठाकर हत्यारे शव फेंककर भाग गए होंगे।