फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a man found in garden in lucknow

युवक की बेरहमी से हत्या, कई टुकड़ों में मिला शव, मचा हड़कंप

Tue, 10 Jul 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
dead body of a man found in garden in lucknow
शव के टुकड़े एकत्र करती पुलिस - फोटो : amarujala
लखनऊ में पारा के सलेमपुर पतौरा के सूरजकुंडखेड़ा में आम के बाग में कई टुकड़ों में एक युवक का शव मिला। युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने टुकड़ों में लाश फेंकी। मौके से पुलिस को शव का सिर, हाथ व पैर मिला, लेकिन धड़ नहीं मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। पारा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद पांडेय ने बताया कि सलेमपुर पतौरा के ग्राम प्रधान के बेटे गुड्डू ने सोमवार सुबह सात बजे पुलिस को सूचना दी कि सूरजकुंड खेड़ा स्थित प्रताप दीक्षित के बाग में युवक का कई टुकड़ों में शव पड़ा है।
विज्ञापन


शव चादर में बंधा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चादर खोल कर देखा तो करीब 35 वर्ष के युवक का सिर, हाथ व पैर क्षतविक्षत हालत में मिला। चादर में उसका धड़ नहीं था। शव के पास ही एक प्लास्टिक की बोरी मिली। काफी देर तक शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शव की सूचना पर अफरातफरी 

dead body of a man found in garden in lucknow
डेमो
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक और डाग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, खोजी कुत्ता करीब 200 मीटर तक जाने के बाद लौट आया। आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। शव छिपाने के लिए आम के बाग में फेंका गया। हत्यारों ने शव फेंकने के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल किया।

बाग से दो सौ मीटर की दूरी पर वाहन खड़ा कर शव फेंककर भाग निकले। सूरजकुंड खेड़ा में सुबह-सुबह युवक का शव मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को लोगों को हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्राधिकारी आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। शिनाख्त के बाद ही हत्या के कारण व आरोपियों के बारे में जानकारी हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed