फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body found

मॉर्निंग वॉक को निकली थी तालाब में मिली लाश

Tue, 11 Feb 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Feb 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
dead body found

मार्निंग वॉक पर निकली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला सोमवार सुबह रोज की तरह टहलने निकली थी।

विज्ञापन


हुसैनाबाद घंटाघर के पास पुराने तालाब में शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

परिवार के सदस्यों ने पैर फिसलने से तालाब में डूबने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ठाकुरगंज पुलिस ने भी परिवारवालों की बात पर भरोसा करते हुए जांच-पड़ताल के बजाय मामला रफा-दफा कर दिया।


सुबह करीब नौ बजे महिला का शव देखा गया। सूचना पाकर ठाकुरगंज थाने की सतखंडा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया।

इस बीच मौके पर पहुंचे पास ही रहने वाले राजू ने महिला की पहचान अपनी बहन बेबी (40) के रूप में की।

राजू के अनुसार 22 साल पहले तलाक के बाद से बेबी मायके में ही रह रही थी। बताया कि बेबी रोज की तरह मार्निंग वॉक पर गई थी। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन कर रहे थे।

विज्ञापन

परिवार के अनुसार बेबी रोज वॉक के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने जाती थी। आशंका है कि तालाब की सीढ़ियों पर काई जमी होने के चलते पैर फिसलने से गिरकर डूब गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवालों ने मौत को हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम न कराने के लिए पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed