फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daughter raped by her father

वहशी बाप 6 माह तक करता रहा बेटी से रेप

Wed, 18 Sep 2013 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
daughter raped by her father

पीजीआई क्षेत्र में एक बाप ने दरिंदगी, वहशीपन व हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

विज्ञापन


वहशी बाप अपनी इकलौती बेटी (14) को बंधक बनाकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा।

मंगलवार को बाप के चुंगल से छूटकर बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। किशोरी की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर आरोपी बाप को दबोच लिया।

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। किशोरी ने निर्दयी बाप के कई राजफाश किए हैं। किशोरी की मानें तो बाप उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाता था और घर से बाहर नहीं निकलने देता था।

पुलिस के मुताबिक, पीजीआई क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली चौदह वर्षीय किशोरी ने थाने पहुंच पिता पर सनसनीखेज आरोप लगाए।

किशोरी का कहना है कि पिछले छह माह से बाप उससे दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर पीटता और किसी से शिकायत न कर सके इसलिए कमरे में बंधक बना रखा था।

मंगलवार दोपहर किसी तरह किशोरी चंगुल से निकल भागी और थाने पहुंच पूरी घटना बताई। पिता द्वारा बंधक बना दुष्कर्म की जानकारी पर पुलिस सन्न रह गई।

सूचना पर सीओ कैंट बबिता सिंह ने थाने पहुंच पीड़ित से बातचीत की। आपबीती सुनाते सुनाते किशोरी फफक पड़ी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को धर दबोचा।
विज्ञापन


सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से किशोरी की काउंसलिंग कराई जा रही है। आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन साल पहले मां की हुई थी मौत
पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले ही मां की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

उसने बताया कि पिता उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। हर रात उसे अपने कमरे में जबरन उठा ले जाते थे। किशोरी की मानें तो उसने कई बार पहले भी घर से भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी थी।


बचने के लिए दर्ज करा दी थी गुमशुदगी
बाप से परेशान होकर बेटी घर छोड़ने के बाद अपने बचने के लिए चालाक बाप ने पीजीआई थाने में गुमशुदी दर्ज करा दी थी।

इसके पीछे उसका मकसद था कि पुलिस की मदद से बेटी को दबोच लिया जाए। जिससे उसकी पोल न खुल सके। मगर बेटी के खुद थाने पहुंचकर आपबीती सुनाने पर वहशी बाप की सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed