{"_id":"ed4346142e3dbe09a0b1fd0c1197f479","slug":"cynic-create-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त ने राहगीरों को पीटा, सिपाही की छीनी कार्बाइन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्षिप्त ने राहगीरों को पीटा, सिपाही की छीनी कार्बाइन
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं में मंगलवार दोपहर एक मानसिक विक्षिप्त ने दो घंटे तक घूम-घूमकर उत्पात मचाया। राहगीरों को पीटा।
विज्ञापन
सूचना पाकर आए पुलिसकर्मियों ने घेरा तो एक सिपाही की कार्बाइन छीन ली। किसी तरह पुलिस ने हाथ-पैर बांधे और नूर मंजिल ले गई।
डॉक्टरों के इलाज से हाथ खड़े करने पर पुलिस ने विक्षिप्त को शांत होने पर छोड़ दिया।
दोपहर करीब 12 बजे छितवापुर चौकी क्षेत्र में लालकुआं जाने वाली सड़क पर एक विक्षिप्त सड़क पर उत्पात करने लगा।
पत्थर उठाकर फेंकने के साथ ही डंडा लेकर राहगीरों को दौड़ाया। तीन-चार लोगों को पीट भी दिया।
करीब एक घंटे तक पूरी सड़क पर उसका कब्जा रहा। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने डपटते हुए पकड़ना चाहा तो बिजली के खंभे से लिपट गया।
पढ़ें- छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, शोहदे ने मारा चाकू
बमुश्किल छुटाया ही गया था कि उसने झपट्टा मारकर एक सिपाही की कार्बाइन छीन ली। इससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
जैसे-तैसे कार्बाइन छीनने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने विक्षिप्त को दबोचा। इस दौरान सड़क पर खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
पढ़ें- अदालत में पति पर ही लगाया रेप का आरोप
बाद में पुलिस उसे जीप में लादकर हुसैनगंज थाने लाई और उसके हाथ-पैर बांधे। फिर उसे मानसिक रोग चिकित्सालय नूर मंजिल ले जाया गया।
लेकिन, चिकित्सकों ने हालत देखते हुए भर्ती करने से इन्कार कर दिया। मजबूरी में उसे वापस थाने लाना पड़ा।
इंस्पेक्टर राम प्रदीप यादव ने बताया कि व्यक्ति नशे के कारण उत्पात कर रहा था। शांत होने पर उसे छोड़ दिया गया।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...