{"_id":"60e42b628ebc3ec1ff08ffbe","slug":"criminal-wants-50-lakh-rupees-on-call-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: लखनऊ सेंट्रल जेल से बोल रहा हूं, 50 लाख रुपये दो वरना... ज्वैलर को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: लखनऊ सेंट्रल जेल से बोल रहा हूं, 50 लाख रुपये दो वरना... ज्वैलर को दी धमकी
Tue, 06 Jul 2021 03:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jul 2021 03:37 PM IST
सार
रायबरेली के एक ज्वैलर से किसी ने फोन कर 50 लाख रुपये देने की मांग की और न देने पर देख लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराजगंज के शिप्रा ज्वेलर्स के मालिक अरुण सोनी को फोन कर राजू भारती नाम के शख्स ने 50 लाख रुपये मांगे। पैसे न देने पर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
अरुण सोनी ने बताया कि सोमवार की शाम वह टीवी देख रहे थे कि तभी राजू भारती नाम के शख्स ने उन्हें फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि मैं राजू भारती लखनऊ सेंट्रल जेल से बोल रहा हूं। 50 लाख रुपए चाहिए। न दिए तो देख लूंगा।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व में भी सराफा व्यापारी के साथ छिनैती हो चुकी है। अरुण का कहना है कि वह किसी भी राजू भारती को नहीं जानता है।
अरुण सोनी ने महाराजगंज कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।