{"_id":"17aa77154cfd46e0a98a7a44867ab37b","slug":"criminal-blame-on-police-in-front-of-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी ने किया ऐसा खुलासा कि पुलिस के खिलाफ शुरू हो गई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराधी ने किया ऐसा खुलासा कि पुलिस के खिलाफ शुरू हो गई जांच
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरालानगर में एससीजेएम की पत्नी की सोने की चेन लूट में हसनगंज पुलिस ने मंगलवार को एक पुराने अपराधी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा तो कर दिया, लेकिन आरोपी ने मीडिया के सामने सच खोल दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने जानकारी दी कि हसनगंज कोतवाली के एसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल इफलाक अहमद, प्रवीण कुमार व राजेश श्रीवास्तव की टीम ने चौराहा नंबर-आठ पर घेराबंदी कर मोहल्ला पतौरागंज निवासी राका उर्फ रवि सोनकर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसके कब्जे से 7.5 ग्राम सोने की आधी चेन बरामद हुई। चेन एसीजेएम भूपेंद्र राय की पत्नी सीमा राय से रविवार शाम लूटी गई थी।
पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने राका ने खुलासा किया कि इंस्पेक्टर हसनगंज के बुलावे पर वह सोमवार को थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों ने चेन व पर्स लुटेरों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
इसके बाद उस पर एसीजेएम की पत्नी से चेन लूट कुबूलने का दबाव बनाया। पांच साल से अपराध की दुनिया से दूर होने की बात कह वारदात की जानकारी न होने को कहा। इस बीच पुलिस ने विभिन्न सराफा व्यवसायियों से संपर्क किया।
थोड़ी देर बाद आधी चेन की व्यवस्था कर उसका चालान कर दिया। एसपी ट्रांसगोमती के समक्ष रवि ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो उसने वारदात की, न किसी महिला ने पहचाना और न ही उसके कब्जे से चेन बरामद हुई।
मीडिया के सामने रवि के बयान से पुलिसकर्मियों के चेहरे मुरझा गए। खुलासे पर अंगुली उठते देख एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।