फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime on holi in lucknow

होली के हुड़दंग के बीच लखनऊ में हुई कई मौतें

Sat, 07 Mar 2015 08:24 PM IST
हेमंत पांडे/अमर उजाला, लख्ानऊ
हेमंत पांडे/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Sat, 07 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Crime on holi in lucknow

होली के हुड़दंग ने राजधानी में एक दर्जन से अधिक परिवारों की खुशियां छीन ली। इंदिरा नगर सेक्टर 16 दसवीं कक्षा के छात्र रवि उर्फ कीर्तिमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हुये 12 से भी अधिक युवक मौत का शिकार हो गये।

विज्ञापन


रवि की हत्या उसी की कॉलोनी के कुछ लड़कों ने की। होली के हुड़दंग के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी हिमांशु और उसके साथियों ने मिलकर हत्या की। पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार भी कर लिया है। रवि को पहले से बेल्ट से मारा फिर ईंट से सीने पर वार किया जिससे पसली टूट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कैसरबाग में जहरखुरानी का शिकार बनाकर फोटो जर्नलिस्ट को लूट लिया गया। सड़कों पर मुस्तैद भारी पुलिस बल भी इस हुड़दंग को रोकने में नाकाम रहा।

नशे में लगा ली फांसी

Crime on holi in lucknow

ठाकुरगंज में प्रमोद शुक्ला (32)ने शराब के नशे में फांसी लगाई ली।वजीरगंज में भोला (35) की संदिग्ध हालात में मौत। रात में शराब के नशे में धुत घर लौटा था। सुबह छत पर मिला शव। जहरखुरानी की आशंका। आशियाना सड़क दुर्घटन में किसान सरोज और अनिल की मौत।

पीजीआई क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने भाई को खाना देने जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल में होली का जश्न मनाने निकले अज्ञात कार सवारों ने टक्कर मारी। बंथरा में युवक का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा मिला। इस शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई। आलमबाग में गढ़ी कनौरा रेलवे लाइन के पास अनूप कुमार का शव मिला।

होली खेलने घर से निकला था। बीकेटी में सीतापुर रोड, इटौंजा क्षेत्र में और रिंग रोड पर भी होली के हुड़दंग में तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed