फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Court issued arrest warrant against 11 including officers.

यूपी: पीस पार्टी के प्रमुख मो. अयूब के न आने पर कोर्ट सख्त, अफसरों समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी

Fri, 22 Oct 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Oct 2021 03:53 PM IST
सार

पूर्व विधायक व पीस पार्टी प्रमुख के खिलाफ मामले में गवाही के लिए हाजिर न होने पर कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की और तत्कालीन एएसपी, सीओ व इंस्पेक्टर समेत 11 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

विज्ञापन
Court issued arrest warrant against 11 including officers.
पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब खान - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवती को झांसा देकर दुराचार करने के आरोपों को लेकर पीस पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक मो. अयूब के खिलाफ चल रहे मामले में कई साल से गवाही के लिए हाजिर न होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी, क्षेत्राधिकारी अंकिता सिंह, इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्र समेत 11 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सभी के खिलाफ  गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मामला चार साल से चल रहा है, लेकिन अभियोजन ने केवल चार गवाहों की गवाही कराई है। कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर इंदिरा नगर के बाल महिला हॉस्पिटल की डॉ. रुबीना को अगली तारीख पर गवाही के लिए हाजिर करें। इसके बाद कोर्ट ने मामले में गवाह तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी, क्षेत्राधिकारी अंकिता सिंह, इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्र, दरोगा राजेश सिंह, सिपाही शैलेंद्र और वादी समेत 11 लोगों को हाजिर करने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार, वादी ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी के अध्यक्ष और विधायक प्रत्याशी डॉ. अयूब अपना प्रचार करते हुए उसके आंबेडकर नगर स्थित गांव आए और उसकी बहन से कहा कि मेरे लिए प्रचार करो। कहा कि जब हम जीत जाएंगे तो तुम्हें पढ़ने के लिए लखनऊ भेज देंगे और नौकरी लगवा देंगे। कहा गया कि जीतने के बाद डॉ. अयूब ने वादी की बहन को सेवा अस्पताल में पढ़ने के लिए भेजा जहां आरोपी ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी पूर्व विधायक के खिलाफ  चार्जशीट लगाकर कोर्ट भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed