फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   couple found hanging on a bridge in ayodhya.

अयोध्या में पुल पर लटके मिले 'प्रेमी'

Wed, 03 Sep 2014 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
couple found hanging on a bridge in ayodhya.

यूपी में युवक-युवतियों के साथ दरिंदगी की वारदात पर लगाम नहीं लग पा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद अलग-अलग जगहों से ऐसी खबरें सनसनी फैला रही हैं। ताजा मामला है अयोध्या का।

विज्ञापन


यहां कोतवाली क्षेत्र में सीताकुंड के पीछे रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में युवक व युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

दोनों शवों के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने उनकी शिनाख्त की तो पता चला कि युवक एमकॉम का छात्र था जबकि युवती बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

छात्रा के पड़ोस में स्थित अपनी ननिहाल आने-जाने के दौरान युवक का उससे मेलजोल बढ़ा और नजदीकी इस हद तक बढ़ी कि रविवार शाम दोनों घर से भाग गए। मामले में दोनों के परिवारीजनों ने कोई आरोप तो नहीं लगाया मगर कुछ अनसुलझे सवालों से घटना को लेकर राज गहरा रहा है।

दोनों घर से निकले पर लौट नहीं पाए

couple found hanging on a bridge in ayodhya.

सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र में रहने वाले शिवशंकर सिंह का पुत्र ओंकार सिंह (25) गोंडा के नंदिनीनगर डिग्री कॉलेज में एमकॉम का छात्र था। ओंकार फैजाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र के जप्ती वजीरगंज निवासी अपने ताऊ में यहां रहकर पढ़ाई करता था।

वह अक्सर महराजगंज थाना क्षेत्र स्थित जलालुद्दीननगर निवासी अपने नाना वंशराज सिंह के यहां आता-जाता था। यहां वंशराज के पड़ोस में रहने वाले अजीत सिंह की पुत्री सपना (22) से उसका मेलजोल हो गया।

सपना कैंट थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ रहकर देवकाली स्थित शिव गणेश महिला महाविद्यालय में बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही थी।

बताया जाता है कि ओंकार व सपना शहर में अक्सर मुलाकात करते थे। रविवार को सपना जलालुद्दीननगर स्थित अपने घर में थी। जबकि ओंकार भी वहीं अपने नाना के घर गया था।

शाम को चुपचाप दोनों घर से निकल गए। कुछ देर बाद सपना के घरवालों को उसके गायब होने का पता चला तो वो उसे तलाशने लगे। इसी दौरान ओंकार के भी गायब होने की जानकारी हुई। इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम का कहना है कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed