फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple died in Gomati nagar vistar in Lucknow.

लखनऊ: गृह प्रवेश पार्टी के बाद पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला और खुद भी फांसी पर लटका

Wed, 17 Nov 2021 04:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Nov 2021 04:03 PM IST
सार

रात को घर में गृहप्रवेश पार्टी थी। दोस्त और रिश्तेदार आए हुए थे। सभी खुश थे। सुबह पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी तो पति का शव फंदे से लटका था।

विज्ञापन
Couple died in Gomati nagar vistar in Lucknow.
मृतक पति-पत्नी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित गंगोत्री विहार फेस दो में नवनिर्मित घर में मंगलवार रात गृह प्रवेश की पार्टी के बाद बुधवार सुबह दंपती का शव संदिग्ध हालात में बेडरूम में मिला। रिश्तेदारों ने खिड़की का शीशा तोड़ किसी तरह से दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर प्रथम दृष्टया पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति द्वारा खुदकुशी करने की बात कही है।

विज्ञापन


मूल रूप से गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के शिवशंकर पुरवा निवासी रंगनाथ मिश्रा के पुत्र रामकिशोर, श्याम किशोर और बृज किशोर गोमती नगर विस्तार में गीतापुरी के पास रहकर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते हैं। तीनों भाइयों ने हाल ही में गोमती नगर के गंगोत्री विहार फेस टू में चारमंजिला आलीशान मकान बनवाया है। जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खोली गई और ऊपर की दो मंजिलों पर परिवार के लिए आवास बनवाया गया। मंगलवार को नवनिर्मित मकान में गृह प्रवेश की पार्टी थी।
विज्ञापन


इसमें तमाम रिश्तेदार, मित्र और आसपास के लोग शामिल हुए। देर रात तक खाना पीना और डांस के बाद परिजन व रिश्तेदार सो गए। बुधवार सुबह श्याम किशोर देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनकी बहन ने दरवाजे पर दस्तक दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अनहोनी की आशंका में रिश्तेदारों ने कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ा तो भीतर श्याम किशोर (38) का शव फंदे पर लटका देख घबरा गए। दरवाजा तोड़कर रिश्तेदार और परिवार के लोग भीतर गए तो बेड पर साधना (36) की लाश पड़ी थी जबकि श्याम किशोर की 9 साल की बेटी प्रियांशी पास में बैठी थी और 7 साल का बेटा अविनाश सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम किशोर और साधना की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। इस पर डीसीपी पूर्वी अमित कुमार आनंद, एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी और गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

साधना के मायके वालों का कहना है कि श्याम किशोर ने साधना की हत्या कर दी। उसके बाद फंसने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों का कहना है कि साधना नए घर में जाने को लेकर खुश थी। उसका आत्महत्या करना संभव ही नहीं।

दूसरी तरफ श्याम किशोर के परिजनों का कहना है कि दोनों के कमरे का दरवाजा सुबह देर तक न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने दोनों के बीच देर रात किसी बात को लेकर विवाद की बात स्वीकार की है लेकिन विवाद किस बात पर हुआ इसकी जानकारी होने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed