{"_id":"f67f1cda8c16bf8b1ef6f616c40f3434","slug":"couple-commited-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ जी न सके तो क्या, साथ विदा तो हो गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथ जी न सके तो क्या, साथ विदा तो हो गए
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Feb 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बत का ऐसा भी अंजाम होगा शायद ही उसने ये सोचा हो, लेकिन दास्तां तो कुछ ऐसी ही बननी थी।
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ से सटे बंथरा थानाक्षेत्र के गांव जुलाबगंज में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारा फिर खुद उसी के दुपट्टे से गला बांध आत्महत्या कर ली।
दोनों की लाश गांव के बाहर खेत में मिली है। लड़के की आज बारात जानी थी।
पुलिस के मुताबिक जुलाबगंज की रहने वाली प्रिया (16) क्लास दसवीं की स्टूडेंट थी। उसके पिता दयाशंकर गुप्ता की एक दुकान पर है जहां हमीरपुर का रज्जन ऊर्फ राजेश सैनी (22) काम करता था।
विज्ञापन
इस दौरान प्रिया और राजेश के बीच दोस्ती हो गई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब इसकी भनक पिता को लगी, तो उसने प्रिया के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
इधर राजेश ने प्रिया को अपने किसी दोस्त के हाथों मोबाइल भिजवा दिया। बुधवार रात करीब 12 बजे के आस-पास राजेश अपने घर से निकला और प्रिया को फोन कर बाहर बुलाया।
प्रिया भी घर से निकल गई। कुछ देर बाद परिवारवालों को दोनों के ही गायब होने का पता चला, तो वे इन्हें ढूंढ़ने निकले।
परिवार के सदस्य बंथरा पुलिस चौकी भी रिपोर्ट लिखाने गए लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कह मामला टरका दिया।
सुबह गांव के प्राइमरी स्कूल के टीचर ने खेत में लाश देखी, तो आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घरवालों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार लड़की के पेट में गोली या किसी धारदार हथियार के निशान हैं वहीं लड़के ने लड़की से 50 मीटर दूर दुपट्टा लगा खुदकुशी की है।
आशंका जताई जा रही है कि राजेश ने ही प्रिया को मारा हो, क्योंकि आज उसकी बारात जानी थी और प्रिया उस पर उससे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।