फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   couple commit suicide attempt in bahraich

प्यार बचाने को घर से भागे फिर भी नहीं छोड़ा परिवार ने पीछा, आखिर में उठाया ये कदम

Mon, 10 Dec 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Dec 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
couple commit suicide attempt in bahraich
प्रेमी युगल

एक किशोर का गांव में दूसरे समुदाय की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए। किशोरी के पिता ने किशोर को नामजद करते हुए केस दर्ज करा दिया था। परिवारीजनों के विरोध को देखते हुए रविवार देर रात दोनों ने गांव से एक किलोमीटर दूर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना घर भेजी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर बनी है। एएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

विज्ञापन


बौंडी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर का गांव निवासी दूसरे समुदाय की 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार को रिश्ता मंजूर नहीं था। कई बार किशोर और किशोरी को परिवारीजनों की डांट, फटकार और मार सहनी पड़ी। लेकिन इस बीच प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होते गए।
विज्ञापन


दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। दो दिन पूर्व दोनों भाग निकले। काफी खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर किशोरी के पिता ने किशोर को नामजद करते हुए बौंडी थाने में केस दर्ज करा दिया। उधर, रविवार देर रात दोनों वापस गांव लौटे, लेकिन परिवारीजनों की विरोध के कारण दोनों की घर जाने की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गांव से एक किलोमीटर पहले गन्ने के खेत में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोर ने किसी परिचित को फोन कर किशोरी के साथ जहर खाने की सूचना दी। स्थान भी बताया। इस पर दोनों के परिवारीजन मौके पर पहुंचे।


थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गन्ने के खेत में दोनों प्रेमी युगल बेहोश मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed