फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Constable manipulating

बेटी ने लिखा SMS, मां ने नींद की 75 गोलियां खा ली है

Thu, 20 Feb 2014 09:51 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Feb 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
Constable manipulating

विभूतिखंड थाना के पूर्व एसओ पंकज सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल ने मंगलवार रात नींद की दर्जनों गोलियां निगल लीं।

विज्ञापन


फिर बेटी की तरफ से कई लोगों को एसएमएस कर इसकी जानकारी दी। देर रात आत्महत्या के प्रयास की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।


एएसपी टीजी हबीबुल हसन सहित कई अफसर उसके घर पहुंचे और राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

पीड़िता का कहना है कि पूर्व एसओ की जांच पूरी हो चुकी है लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही। साथ ही मामला दबाने जाने के चलते डिप्रेशन का शिकार होने की बात कही है।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल की हालत मंगलवार रात करीब नौ बजे अचानक बिगड़ गई। नींद की गोलियां खाने का पता चलते ही परिवार में खलबली मच गई।

रिश्तेदारों और करीबियों को एसएमएस किया गया। आत्महत्या का प्रयास की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में भी अफरातफरी मच गई। एएसपी टीजी सहित चिनहट थाना की पुलिस महिला कांस्टेबल के घर पहुंची और अस्पताल अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने कहा कि विभूतिखंड के पूर्व एसओ पंकज सिंह के खिलाफ छेड़छाड़,अभद्रता व मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो दिखाने की शिकायत के बाद भी अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

जांच और बयान के नाम पर उसे कई बार बुलाकर परेशान किया जाता रहा, लेकिन पूर्व एसओ के प्रति अफसरों का रुख नरम रहा।

अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही पूर्व एसओ पर समझौते का दबाव डालने का आरोप भी लगाया। कई हफ्ते बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने से वह डिप्रेशन की शिकार हो गई है।


इसी के चलते नींद की गोलियां निगल ली थीं। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

उधर, महिला कांस्टेबल के आरोपों की जांच कर रही सीओ कैंट बबिता सिंह ने जांच रिपोर्ट तैयार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी जाएगी।

एसएमएस में लिखा
‘मेरी मां ने उस घटना के तनाव के कारण नींद की 75 गोलियां खा ली हैं। मां का नाम ...है और वह पुलिस में हैं।’रात करीब 10 बजे यह एसएमएस महिला कांस्टेबल के कई परिचितों को मिला। कुछ पत्रकारों को भी मैसेज भेजा गया, जिनके जरिए पुलिस अफसरों को जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed