फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   constable makes illicit relation with married woman

झगड़ा निपटाने पहुंचे कांस्टेबल ने बहू से बनाए अवैध संबंध

Fri, 22 May 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 May 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
constable makes illicit relation with married woman

बर्रा में एक कांस्टेबल की दबंगई से एक हंसता खेलता परिवार बिखर गया। दरअसल, एक परिवार में सास-बहू में झगड़ा हो गया और सास ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर बर्रा थाने के दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। एक कांस्टेबल ने बहू से सहानुभूति दिखाकर झांसे में लिया।

इसके बाद घर आना-जाना शुरू कर दिया और दबंगई दिखाकर बहू से संबध बना लिए। कांस्टेबल ने विरोध करने पर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसा देने की धमकी दी।
विज्ञापन


अब सास ने कांस्टेबल की शिकायत आईजी से की है। आईजी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
बर्रा दो में रहने वाली वाली महिला का छह माह पूर्व बहू से झगड़ा हो गया।

मारपीट की नौबत आ गई तो सास ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर बर्रा थाने की यादव मार्केट चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल जांच करने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह ने बहू की मदद करते हुए सास को फटकार लगाई और आगे भी मदद का आश्वासन देते हुए भरोसा जमा लिया। इसके बाद से घर आना जाना शुरू कर दिया और बहू से अवैध संबध बना लिए।

कई बार शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई

constable makes illicit relation with married woman

कांस्टेबल की धमकी से डरा सहमा परिवार कुछ नहीं कर पा रहा था। कुछ दिनों तक ऐसा ही चलता रहा तो मुहल्ले के लोगों ने भी आपत्ति शुरू कर दी।

सास ने कांस्टेबल की शिकायत बर्रा एसओ सहित सीओ से कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने आईजी से मदद की गुहार लगाते हुए कांस्टेबल के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।

इसके साथ ही बहू और कांस्टेबल की फोन पर हुई बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग की सीडी भी दी है, जिसमें कांस्टेबल अश्लील बातें कर रहा है।

आईजी ने मामले में जांच बैठा दी। गोविंद नगर सीओ ने बुधवार को परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज किए। कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह को यादव मार्केट चौकी से गुजैनी चौकी भेज दिया गया है।

आईजी आशुतोष पांडे ने बताया, महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायती पत्र देने के साथ ही वाइस रिकॉर्डिंग की सीडी भी दी है।

कांस्टेबल के खिलाफ जांच की जा रही है, दोषी जाए जाने पर कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed