फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cloning of atm card

एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से 47 हजार रुपये उड़ाए

Sat, 20 Apr 2019 01:21 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 20 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cloning of atm card
डेमो - फोटो : डेमो
कैसरबाग कोतवाली में एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बर्नी मौडर के बैंक खाते से 47 हजार रुपये उड़ाने का केस दर्ज कराया गया है। बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी निवासी बर्नी मौडर ने बताया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की कैसरबाग शाखा में है।
विज्ञापन


उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगों ने खाते से रुपये उड़ा दिए। उन्होंने बैंक जाकर शिकायत दर्ज कराई है। बर्नी का कहना है कि उनका एटीएम कार्ड घर पर ही रखा था तब भी रुपये निकल गए। दूसरा मामला विभूतिखंड के विभवखंड निवासी योगेश कुमार गुप्ता का है।
विज्ञापन


योगेश ने बताया कि उनके पास भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है। साहिल नाम के ठग ने कॉल करके खुद को बैंककर्मी बताते हुए कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। ठग ने कार्ड की सभी जानकारी दी। इससे योगेश को उस पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ठग द्वारा पूरी गई जानकारियां दे दीं। कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 18500 रुपये का लेन-देन का मेसेज आ गया। एक अन्य मामले में गोमतीनगर के अवधपुरी खरगापुर निवासी संजय नाथ गोस्वामी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्थित खाते से दस हजार रुपये निकल गए।


संजय ने बताया कि उन्होंने खरगापुर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ से 13 अप्रैल की शाम 500 रुपये निकाले थे। अगले दिन वह कानपुर जा रहे थे तभी मोबाइल नंबर पर खाते से दस हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed