फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clashes over property, women beaten by men

UP: महिलाओं से दरिंदगी जारी, हथगोले से मारा

Mon, 28 Jul 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
clashes over property, women beaten by men

मामूली विवाद को लेकर लखनऊ से सटे जिले सीतापुर में विरोधियों ने एक महिला पर हथगोले से हमला कर दिया।

विज्ञापन


उधर, सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक गर्भवती महिला को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटने की खबर है।

ये दोनों ही खबरें नजीर हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है और लोगों कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

जमीन को लेकर था विवाद

clashes over property, women beaten by men

सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने मायके आई एक विवाहिता पर शनिवार रात हथगोले से हमला कर दिया। इससे कमरे की छत चटक गई व महिला जख्मी हो गई। हमले की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है।

लहरपुर के ग्राम मस्जिदिया निवासी इस्लाम पत्नी शाकिरा बानो (19) के साथ बिसवां कोतवाली के सांडा स्थित ससुराल आया था। शनिवार रात शाकिरा छत पर बैठी थी।

तभी घर के बाहर खड़े कुछ हमलावरों ने छत पर हथगोला फेंक दिया। तेज धमाके में शाकिरा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला के परिवारीजनों ने लहरपुर निवासी आमीन व बिसवां के जुबेर व कैय्यूम के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा

clashes over property, women beaten by men

वहीं, रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के बंदरामऊ गांव में शनिवार की रात हमलावरों ने एक दंपती पर जमकर कहर बरपाया। रास्ते के विवाद में पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीटा गया।

जिस महिला की जमकर पिटाई की गई, वह करीब आठ माह की गर्भवती है। हमलावरों की पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई। दर्द से कराह रही पत्नी को लेकर थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही बैरंग लौटा दिया।

हमले में पति भी घायल हुआ है। बंदरामऊ गांव निवासी गुड्डा (30) मजदूरी करता है। गुड्डा के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों से उसका रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।

शनिवार की रात पड़ोसियों ने उसके घर के रास्ते को बंद कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो विपक्षी उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। पत्नी उसे बचाने आई तो हमलावरों ने दोनों रो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed