फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   child kidnapped, drama for six hours

छह घंटे तक चलता रहा मासूम के अपहरण का ड्रामा

Mon, 23 Sep 2013 02:14 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
child kidnapped, drama for six hours

हजरतगंज के तेज कुमार प्लाजा से रविवार दोपहर एक बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

 
छह घंटे बाद बच्चा अपने जीजा के साथ लौटा। पता चला कि पत्नी से अनबन पर बहनोई उसे ले गया था। पुलिस ने बहनोई को हिरासत में ले लिया है।

तेज कुमार प्लाजा में रानी लीला कुमारी भार्गव की नौकरानी कुसुम यादव का छह वर्षीय बेटा गोपाल दोपहर 12:30 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया।

आसपास तलाश के बाद कुसुम ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं, हजरतगंज क्षेत्र से बच्चे के दिनदहाड़े अपहरण से हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर ने परिवार से तहकीकात के साथ टीमें भेजी। इस बीच गोमतीनगर निवासी कुसुम का दामाद राजू शाम 6:30 बजे गोपाल को साथ लेकर जा पहुंचा।

पुलिस राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, आजमगढ़ की कुसुम ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष से तेजकुमार प्लाजा के सर्वेंट क्वाटर में रह रही है।
 
दो साल पहले बड़ी बेटी रचना की शादी गोमतीनगर के राजू से की थी। रोज-रोज की मारपीट से परेशान रचना छह महीने पहले मायके चली आई।
 
इसी के चलते राजू ने परेशान करने के इरादे से उसके बेटे को अगवा किया और पुलिस कार्रवाई शुरू होने पर लौटाने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed