{"_id":"5c1d34f0bdec2256b06eecca","slug":"child-died-due-to-accident-in-hotel-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की तीसरी मंजिल से रेलिंग समेत गिरा सीएमएस का छात्र, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की तीसरी मंजिल से रेलिंग समेत गिरा सीएमएस का छात्र, मौत
Sat, 22 Dec 2018 12:16 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृतक आदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट क्षेत्र में सीएमएस के एक छात्र की शुक्रवार रात होटल द ओरियन ग्रैंड की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ फुफेरी बहन के पहले जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। हादसे से समारोह में मातम छा गया। इकलौते बेटे की मौत से मां गश खाकर गिर गई। पिता ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस बीच होटल के कर्मचारी भाग निकले। पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि गोमतीनगर के विकास खंड-5 निवासी अंकुर मिश्रा अपनी पत्नी वंदना, बेटे आदी उर्फ आदित्य (11) व बेटी अवनी (6) को साथ लेकर अपनी बहन हर्षिता की बच्ची की पहले जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने होटल द ओरियन ग्रैंड गए थे। वहां तीसरी मंजिल पर केक काटने के साथ खुशी मनाई जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान आदित्य अन्य बच्चों के साथ हाल के बाहर रेलिंग के सहारे खेलने लगा। आरोप है कि कमजोर व छोटी रेलिंग बच्चे के झटके से उखड़ गई और आदित्य तीसरी मंजिल से रेलिंग समेत भूतल पर जा गिरा। अन्य बच्चों की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। आननफानन में भूतल पर जाकर फर्श पर खून से लथपथ पड़े आदित्य को उठाकर लोहिया अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलख रही वंदना अपने बेटे की मौत का पता चलते ही गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही कमता चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। होटल में सन्नाटा पसरा था। प्रबंधक व कर्मचारी भाग चुके थे। लोहिया अस्पताल में बिलख रहे परिवारीजनों से पता चला कि आदित्य सीएमएस की गोमतीनगर शाखा में कक्षा छह का छात्र था और मां वंदना वहीं शिक्षिका हैं। पिता अंकुर मिश्रा बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑडिटर हैं और दादा आरके मिश्रा भी बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। अंकुर मिश्रा ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।