अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरा बावर्ची, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट क्षेत्र में शनिवार रात सिल्वर लाइन अपार्टमेंट की चौथी
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने अपार्टमेंट में रहने वाले चार छात्रों पर पिटाई के बाद फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बहराइच के ग्राम कटघरी
गांव निवासी सत्यनारायण मिश्रा (35) बीबीडी कॉलेज के सामने किराए के मकान
में रहता था। इसके साथ ही पास स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में रहने वाले
चार छात्रों के लिए खाना बनाता था।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दस
बजे संदिग्ध हालात में सत्यनारायण अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर पड़ा।
शिवम नामक छात्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ सत्यनारायण को
लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस
बीच अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाई बेचू ने
आरोप लगाया कि छात्रों ने ही पीटने के बाद ऊपर से फेंक दिया।
वहीं, पत्नी
गीता का कहना था कि चार दिन पहले सत्यनारायण घर आया था। तब उसने एक युवक पर
ढाई हजार रुपये बाकी होने और मांगने पर धमकाने की बात कही थी। पुलिस ने
पूछताछ के लिए राहुल, गुरू प्रसाद, शिवम और प्रताप को हिरासत में लिया है।