फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chauki incharge suspended for not maintaining law and order.

पॉलीटेक्निक चौराहे पर दुकान के बाहर लोग पी रहे थे शराब, चौकी प्रभारी निलंबित

Thu, 17 Oct 2019 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Oct 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
chauki incharge suspended for not maintaining law and order.
प्रतीकात्मक तस्वीर

निरीक्षण पर निकले एसएसपी कलानिधि नैथानी बुधवार दोपहर पॉलीटेक्निक चौराहे पर दुकान के बाहर लोगों को शराब पीते देख भड़क उठे। उन्होंने चौकी प्रभारी फिरोज आलम सिद्दीकी को फटकार लगाते हुए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने दुकान मालिक को भी नोटिस थमाया। सड़क पर शराब पीकर बवाल करने की शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

एसएसपी ने चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह को सौंपी है। सीओ को निर्देश दिया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर पेश करें। इस दौरान उन्होंने आसपास के कई बीयर शॉप, मॉडल शॉप, अंग्रेजी शराब की दुकान व देशी शराब के ठेके पर छापा डाला। मौके पर एएसपी ट्रांसगोमती अमित कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन

लापरवाही करने वाले थानेदारों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि उनके क्षेत्र में खुलेआम सड़क पर कोई भी शराब पीता नहीं दिखना चाहिए। इस तरह के लोगों पर कार्रवाई न करने वाले थानेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।

दुकानदारों को सख्ती से निर्देश दे कि बाहर शराब न पिलाएं, नहीं तो लाइसेंस निरस्त करा दिया जाएगा। वहीं, जनता से अपील की है कि खुले में शराब पीने व पिलाने वालों की सूचना एंटी क्राइम हेल्प लाइन नंबर 7839861314 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed