फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chargesheet filed against Amitabh Thakur in BSP leader Atul Rai case.

आत्मदाह के लिए उकसाने का मामला: पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Tue, 26 Oct 2021 01:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Oct 2021 01:28 PM IST
सार

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म के मामले में अमिताभ ठाकुर पर छवि खराब करने के लिए ऑडियो वायरल करने, दबाव बनाने के लिए पीड़िता और गवाहों पर मुकदमे दर्ज कराने का आरोप है।

विज्ञापन
Chargesheet filed against Amitabh Thakur in BSP leader Atul Rai case.
पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसके गवाह को आत्मदाह के लिए उकसाने और साजिश रचने के आरोपी पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए अमिताभ ठाकुर को तलब किया है।

विज्ञापन


अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को नियत की है। गौरतलब है कि आरोप लगाने वाली लड़की एवं उसके गवाह ने सुप्रीम कोर्ट  के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया था जिसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गए थे। बाद में इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


हजरतगंज पुलिस ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करके बताया कि अभी आरोपी सांसद के खिलाफ विवेचना चल रही है। यह भी कहा गया कि अमिताभ ठाकुर के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिल जाने पर उनके खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपी अमिताभ ठाकुर का पक्ष सुना और चार्जशीट पर संज्ञान लिया। चार्जशीट में पुलिस ने यह भी बताया कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट में पता चला कि अतुल राय के खिलाफ पीड़िता ने वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है और मामला वाराणसी की कोर्ट में लंबित है।

अमिताभ ठाकुर पर ये हैं आरोप

आरोपी को बचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचा
एसआईटी की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि वाराणसी में दर्ज दुराचार के मामले में आरोपी सांसद को बचाने के लिए उससे पैसा लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। गवाहों को बदनाम करने और पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए ठाकुर ने अपराधियों से उसका नाम जोड़ कर छवि खराब करने के लिए ऑडियो वायरल किया था।

दबाव बनाने के लिए सात आपराधिक मामले दर्ज कराए
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए अमिताभ ठाकुर ने पीड़िता और उसके गवाहों के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज कराए। चार्जशीट में यह भी बताया गया कि पीड़िता ने पिछले साल 10 नवंबर को एसएसपी वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि अमिताभ ठाकुर आरोपी सांसद से पैसा लेकर न्यायालय के लिए झूठे साक्ष्य गढ़ रहे हैं।

एसआईटी रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मुकदमा लिखाए जाने के दौरान से ही अतुल राय व उनके लोग लगातार मानसिक व शारीरिक यातनाएं दे रहे थे। एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद 27 अगस्त को हजरतगंज थाने में एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी ने अमिताभ ठाकुर के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed