{"_id":"248d6953dde5e649c53f695d5b55b0de","slug":"chain-snecing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की हरकत पर भारी पड़ी शिक्षिका की सूझबूझ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की हरकत पर भारी पड़ी शिक्षिका की सूझबूझ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजीपुरम के एलपीएस की शिक्षिका की सूझबूझ से बाजार खाला पुलिस ने एक चेन लुटेरे को बाइक समेत धरदबोचा, जबकि लूटी चेन समेत दूसरा बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन
बाजार खाला कोतवाली के ऐशबाग चौकी इंचार्ज हंसलाल यादव ने बताया कि शिक्षिका शगुफ्ता परवीन रविवार शाम एक्सट्रा क्लास पढ़ाकर स्कूटी से आलमबाग की आरपीएफ कॉलोनी स्थित घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
रास्ते में पास से गुजरी बाइक की पिछली सीट पर सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर शगुफ्ता के गले से सोने की चेन लूट ली।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
इस पर शिक्षिका ने शोर मचाते हुए स्कूटी से लुटेरों का पीछा किया।
थोड़ी दूर पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल संतोष सिंह व सत्यराम यादव ने राहगीरों की मदद से बाइक रोकी।
इस बीच, पिछली सीट पर बैठा बदमाश भाग निकला, जबकि एक बदमाश पकड़ा गया। उसकी पहचान नाका के रानीगंज निवासी अंकित गुप्ता के रूप में हुई है।
पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम अविनाश बताया है।