{"_id":"92880ea2fc0f09243909abdfb54ad69f","slug":"chain-snatching-in-lucknow-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की बेटी से दिनदहाड़े लूट ली चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की बेटी से दिनदहाड़े लूट ली चेन
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
मड़ियांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाश स्कूटी सवार
विज्ञापन
युवती के गले से चेन लूट ले गए।
युवती मलिहाबाद से सपा विधायक इंदल रावत की बेटी है। विधायक पुत्री से दिनदहाड़े लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लुटेरों की तलाश में इलाके में घेराबंदी की गई।
बावजूद इसके लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही बदमाशों के जल्द पकड़े जाने का दावा किया है। विधायक इंदल रावत की बेटी रूपा मड़ियांव स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार रूपा दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से बाहर निकली थी। स्कूटी से लौट रही रूपा हॉस्टल के पास पहुंची ही थी कि पास आई बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
अचानक हुई वारदात से स्कूटी गिरते-गिरते बची। किसी तरह संभलते हुए शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझते इससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए।
रूपा ने पिता के साथ ही जानकीपुरम में रहने वाले अपने भाई पंकज को सूचना दी। विधायक से जुड़ा मामला होने के चलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कराई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
पंकज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।