{"_id":"6e1931af056d251a48581966f4485522","slug":"bykers-escaped-after-kidnaping-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े अगवा हुई लड़की नाटकीय ढंग से लौटी घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े अगवा हुई लड़की नाटकीय ढंग से लौटी घर
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 04 Sep 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बदमाशों का कहर जारी है। मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो लड़कों ने सरेराह एक लड़की को अगवा कर लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
हालांकि जब पुलिस जांच में जुटी ही थी कि लड़की नाटकीय ढंग से घर लौट आई। पूछताछ में उसने बताया कि किसी दूसरी लड़की के धोखे में युवक उसे उठाकर ले गए थे। लड़की को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला सआदतगंज के घियाई मोहल्ले का है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार करीब 11.30 बजे आठवीं में पढ़ने वाली गुड़िया रोज की तरह अपने स्कूल कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज जा रही थी। रास्ते में उसकी कुछ सहेलियां भी मिल गईं।
विज्ञापन
ज्योंही वह समराई पुलिस चौकी के पास मन्नालाल कोठी तक पहुंची, दो बाइक सवार आ गए। लड़कियां कुछ समझ पातीं इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश एक युवक ने गुड़िया को जबर्दस्ती खींचकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए।
लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ताबड़तोड़ छापेमारी की।
लड़की के पिता मो.सैफ ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की छानबीन हो ही रही थी कि रात करीब नौ बजे गुड़िया ने मौसी को फोन कर खुद के राजाजीपुरम में होने की जानकारी दी।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे थाने ले गए। छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई।