{"_id":"1686eeece414eb12cc332a58d0b3f3dc","slug":"businessman-beaten-by-bully-gangs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी का विरोध किया तो कर दिया लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी का विरोध किया तो कर दिया लहुलुहान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर क्षेत्र में सोमवार देर रात रंगदारी न देने पर दबंग ने व्यवसायी को हाकी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
व्यवसायी की चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची घायल को लेकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित व्यवसायी की पत्नी ने दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णानगर के सेक्टर डी निवासी कबाड़ के रिटेल कारोबारी संजीव गुप्ता (36) ने पिकड़ेली होटल के पास अपना आफिस खोल रखा है।
व्यवसायी की पत्नी रीटा का आरोप है कि गीता पल्ली कृष्णा नगर निवासी कमल त्रिपाठी ने बीती 12 अगस्त को संजीव के फोन पर कॉल करके 10 हजार रुपए माह रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी रिपोर्ट पत्नी रीटा ने 13 अगस्त को दर्ज करायी थी। बीती रात 10 बजे के करीब वह आफिस बंद करके बाइक से घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कमल अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर कमल व उसके साथियों ने हाकी से संजीव के सिर पर कई वार कर दिए।
इससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। मारपीट होता देख राहगीर दौड़े तो हमलावर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद होश आने पर संजीव ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस मंगवाकर उसे लोक बंधु अस्पताल ले गयी। घटना की जानकारी उसकी पत्नी को दी। सूचना पर पत्नी समेत उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। पीड़ित व्यवसायी की पत्नी ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।