फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   business man wife found dead.

क्या इस मर्डर के पीछे है किसी करीबी का हाथ?

Tue, 28 Oct 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Oct 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
business man wife found dead.

बीकेटी के भोलापुरवा में सोमवार को एक व्यापारी की पत्नी संदिग्ध हालात मृत पाई गई। बेड पर पड़ी महिला का गला दुपट्टे से कसा मिला।

विज्ञापन


इसके साथ ही पूरे घर में सामान बिखरा और कैश, जेवरात समेत दस्तावेज गायब थे। परिवार ने लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई है।

जबकि पुलिस वारदात में करीबी का हाथ होने की बात कह रही है। देर रात तक छानबीन में जुटी पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गांव भोलापुरवा निवासी गुड़ व्यवसायी नौशाद अली की बड़ी बाजार में दुकान है। नौशाद के दुकान पर जाने के बाद बेटा नफीस भी किसी काम से चला गया।

बेटी नसरीन के स्कूल जाने के बाद शमशुल निशा (50) घर में अकेली थी। शाम करीब चार बजे घर लौटे नफीस को मेन गेट खुला मिला। दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में तेज आवाज में टीवी चल रहा था।

ऊपर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। पैर अंदर रखते ही नफीस सन्न रह गया। सामने बेड पर मां शमशुल निशा औंधे मुंह पड़ी थी और दुपट्टे से उनका गला कसा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

पुलिस को है करीबी पर शक

business man wife found dead.

कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। मकान के पहले तल पर स्थित सभी कमरों का सामान बिखरा मिला। दूसरे तल के कमरों की अलमारियों को भी खंगाला गया था।

नफीस 37 हजार रुपये, जेवर के साथ ही मकान-जमीन के कागज गायब होने की जानकारी दी है। नौशाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

उधर, शुरुआती जांच में प्रभारी निरीक्षक विजयमल यादव ने वारदात के पीछे करीबियों का हाथ होने आशंका व्यक्त की है। नौशाद अली की अपनी पहली पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।

बेटा नफीस भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। वहीं, नौशाद ने सीतापुर में एक जमीन का सौदा भी किया था, जिसे लेकर विवाद था।

जमीन से जुड़े तमाम कागजात भी गायब हैं। हालांकि, घर से क्या-क्या गायब है इसकी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed