चोरी का आरोप लगा बच्चे के निजी अंगों में डाला पेट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केकेसी कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के गार्ड सोनू व उसके सहकर्मी मोहनीश ने सात साल के मासूम पर चोरी का आरोप लगाते हुए हैवानियत की हदें पार कर दीं।
दोनों ने बच्चे को बेरहमी से पीटा और सिरिंज से निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले।
एसओ हुसैनगंज ने बताया कि बच्चे के परिवारीजनों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया गया है।
वारदात दोपहर करीब तीन बजे की है। केकेसी के पास झोपड़-पट्टी में रहने वाले रिक्शा चालक का बेटा पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस में खेल रहा था। इसी दौरान सोनू और मोहनीश वहां आ गए।
सिरिंज में भरकर लाया पेट्रोल और...
दोनों ने बच्चे की तलाशी ली तो जेब में 10 रुपये के चिल्लर मिले। इसपर दोनों ने बच्चे पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद सोनू सिरिंज में पेट्रोल भर कर ले आया।
उसने पेट्रोल डालने की चेतावनी देते हुए बच्चे को धमकाया। इसके बाद भी बच्चा चोरी से इन्कार करता रहा, तो उसके निजी अंग में पेट्रोल डाल दिया। बच्चा दर्द से तड़पने लगा।
चीखें सुनकर राहगीर एकत्र हो गए और बच्चे के परिवारीजनों को सूचना दी। हालांकि इतने में सोनू और मोहनीश भाग चुके थे।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारीजनों को थाने लेकर आई। बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।