{"_id":"07ea9abaa6ad12b80825f5aaa93af5c7","slug":"brothers-murder-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से हुआ विवाद तो फावड़े से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई से हुआ विवाद तो फावड़े से काट डाला
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज क्षेत्र में एक युवक ने रविवार रात झगड़े के दौरान अपने बड़े भाई पर फावड़े से हमला किया और उसकी हत्या कर अपनी पत्नी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव बेली में राममिलन यादव व उसके छोटे भाई गुड्डू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान राममिलन ने घर के बाहर तख्त पर बिस्तर लगाया और लेटकर गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुड्डू ने पास में रखा फावड़ा उठाया और तख्त पर लेटे राममिलन पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।
चीखपुकार सुनकर लोग दौड़े। इस बीच गुड्डू ने राममिलन को फावड़े से काट डाला।
घटना के तुरंत बाद गुड्डू पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ गुड्डू व उसकी पत्नी की तलाश शुरू हो गई है।। घर में मौजूद गुड्डू के दो बच्चों से पूछताछ की जा रही है।
कुछ दूरी पर रहने वाले राममिलन के बड़े भाई विनोद यादव ने पुलिस को जानकारी दी कि राममिलन अपने छोटे भाई गुड्डू, उसकी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।
रिटायर्ड रेलकर्मी पिता सोहनलाल, मां शांती देवी व बहन दूसरे घर में रहते हैं। राममिलन की पत्नी कई साल पहले उससे नाता तोड़ अपने बच्चे को साथ लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जानवर चराने को लेकर गुड्डू व राममिलन में झगड़ा शुरू हुआ था। वहीं, एक महिला से गलत रिश्तों की भी चर्चा है। विनोद ने बताया कि माता और पिता ननिहाल गए हुए हैं।