रात में सोते समय भाई ने किया बहन से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने अपनी ही चचेरी मासूम बहन को हवश का शिकार बना डाला। वहशी ने सोते समय मासूम को बिस्तर से उठाया और गांव के बाहर खेत में जाकर दुष्कर्म किया। जिसकी वजह से बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे महिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी परिवार सोमवार की रात घर में सो रहा था। उसी दौरान 5 वर्षीय किशोरी का चचेरा भाई कामता प्रसाद (18) वहां पहुंचा और किशोरी का मुंह दाबकर उसे बिस्तर से उठा ले गया। गांव के बाहर नोखे लाल के गेहूं के खेत में पहुंचकर कामता ने बालिका मुंह न खोलने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
लड़की गायब देख परिवार हुआ चिंतित
जिसके बाद मौके से फरार हो गया। इधर रात के समय किशोरी को बिस्तर से गायब देख परिवार चिंतित हो उठा और उसे तलाशने लगा। गांव के बाहर जब परिवार के सदस्य नोखे के खेत के करीब पहुंचे, तब उन्होंने किशोरी के कराहने की आवाज सुनी। मौके पहुंचे, तो देखा कि किशोरी खून से लथपथ पड़ी थी।
परिवार ने आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए आरोपी का नाम बताया। जिसके बाद परिवार ने कामता प्रसाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी मिलते ही सीओ मिश्रिख जय प्रकाश सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कामता के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को इलाज व डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे डाक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।