भाई-बहन ने पहले की शादी फिर ट्रेन से कटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। ऐसे में परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। सोनू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
रविवार की शाम को वह दिल्ली जाने की कहकर घर से निकला। उसके साथ ही चोरी छिपे सोनी भी गायब हो गई।
दोनों को एक साथ गायब होने पर परिवारीजनों को शक हुआ और वह उनकी खोजबीन में जुट गए। बदनामी के डर से लड़की पक्ष के लोगों ने चोरी छिपे ही खोजबीन शुरू की थी।
सोमवार की सुबह कंधेसी पचार गांव के पास रेलवे के कीमैन और इलाकाई लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े देखे।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने इलाकाई पुलिस को दी। जानकारी मिलने के पास थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों की शिनाख्त कर ली। तलाशी में पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे से हरे रंग की चूड़ी की डिब्बी, सिंदूर की डिब्बी, बिंदी आदि सामान मिला।
ट्रैक के किनारे मिले सोनी के कपड़े
इसके साथ ही सोनी के कपड़े भी ट्रैक किनारे मिले। ट्रेन की चपेट में आई सोनी साड़ी पहने हुए थी। सोनी घर से सलवार सूट पहनकर निकली थी।
लोगों का मानना है कि दोनों ने ट्रैक किनारे शादी की औपचारिकता निभाई। सोनी ने सलवार सूट की जगह साड़ी पहनी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने प्रेम संबंधों की बात स्वीकार की। दोनों नगरिया यादवान के एक विद्यालय में साथ-साथ पढ़ते थे।
सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
पढ़ाई के दिनों आए थे करीब
सोनू और सोनी विद्यालय में पढ़ाई के दौरान एक दूसरे के नजदीक आए थे। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
परिजनों को पता चला तो वे इस रिश्ते का विरोध करने लगे क्योंकि पारिवारिक रिश्ते से दोनों भाई-बहन लगते थे।
मंगलवार की शाम को दोनों घर से गायब हो गए। मरने से पहले शादी करने के उद्देश्य से दोनों ने भरथना कस्बे में खरीददारी की।
शादी के वक्त हरे रंग की चूड़ी पहने जाने की परंपरा है सो सोनी ने भी हरे रंग की चूड़ी ही खरीदी। पुलिस को चूड़ी का डिब्बा बरामद हुआ है।
एक साथ होगा अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों का कहना था कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार इटावा में ही श्मशान घाट पर कर लेंगे।
युवक-युवती के शव मिलने की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति पैदा न हो जाए। इसके चलते पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती गई।