{"_id":"fc537c65d6364e437be00a28e852354d","slug":"brave-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराम फरमा रहे थे पुलिसवाले, महिला लड़ी लुटेरों से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आराम फरमा रहे थे पुलिसवाले, महिला लड़ी लुटेरों से
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा के छुइयापुर चौराहे पर रविवार को बाइक सवार लुटेरों ने रिक्शे से खरीदारी करने जा रही एक महिला की चेन लूट ली।
विज्ञापन
हालांकि महिला ने घबराए बिना बाइक से भाग रहे लुटेरों को पीछा किया और धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया।
इसके बाद करीब बीस मिनट तक लुटेरों के साथ उसका संघर्ष चलता रहा। इस दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल भी हो गई।
उधर, सड़क पर संघर्ष देखकर भीड़ जुट गई और एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला।
लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
नोएडा की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट गिरीश चंद श्रीवास्तव अपनी पत्नी अमिता (35) के साथ जानकीपुरम के सेक्टर-जी में रहते हैं।
एक सप्ताह पूर्व गिरीश अवकाश पर नोएडा से घर आए थे। रविवार दोपहर एक बजे अमिता अकेले रिक्शे से जानकीपुरम बाजार खरीदारी करने जा रही थीं।
छुइयापुर चौराहे पर बेखौफ बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से गले पर झपट्टा मारा। अचानक हुए इस हमले से अमिता सहम गईं।
हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और झपट्टा मारने वाले लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। झटका लगने से अमिता रिक्शे से नीचे गिर गईं।
इसके बाद शोर मचाते हुए अमिता ने बाइक से भाग रहे लुटेरों का पीछा किया और एक लुटेरे की शर्ट पकड़ ली।
खींचातानी में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद अमिता ने एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया।
दोनों लुटेरे महिला से भिड़ गए, लेकिन उसने हाथ नहीं छोड़ा और 20 मिनट तक अकेले जूझती रहीं। हारकर एक लुटेरा फरार हो गया।
उधर, सड़क पर संघर्ष देख भीड़ जुट गई और अमिता से भिड़े लुटेरे को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस महिला के पति गिरीश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लुटेरे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चेन समेत लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
आरोपी की पहचान मड़ियांव के डुडौली रहीमनगर निवासी दिनेश मोदी के रूप में की गई है। दिनेश डिश लगाने का काम करता है।
पकड़े गए आरोपी ने लूट की कई वारदात समेत अपने साथी का भी नाम कुबूला है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
आराम फरमा रहे थे पुलिस वाले
चौराहे के पास मौजूद पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी महिला और चेन लुटेरों के बीच संघर्ष चल रहा था लेकिन बूथ में मौजूद सिपाही बेफ्रिक होकर आराम फरमा रहे थे।
शोर सुनकर इलाके के सैकड़ों लेाग एकत्र हो गए और आरोपी लुटेरे को पकड़ लिया पर बीस मिनट तक पुलिस वहां नहीं पहुंची।