गैंगरेप करने के बाद लड़की को लटका दिया फंदे पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर क्षेत्र में मंगलवार की देर रात दो किशोरों ने पड़ोस में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पास के खाली पड़े एक कच्चे मकान में उसी के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका दिया। इस बीच पूरी रात किशोरी के घरवाले उसे खोजते रहे। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने किशोरी का शव खाली मकान में फंदे से लटकता देखा।
घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण डॉ. एके पांडेय, सीओ परमहंस मिश्र डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
किशोरी के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या एवं तथ्य छिपाने के मामलों में केस दर्ज उन्हें हिरासत में ले लिया है।
गांव के खाली मकान में लटका मिला शव
पिंडरा प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र में एक राजगीर अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी कुछ दिनों से मायके गई हुई है।
आरोप है कि मंगलवार की रात उनके दो पुत्रों और तीन पुत्रियों में से सबसे छोटी बेटी की पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और शव को पास के एक खाली पड़े कच्चे मकान में दुपट्टे के फंदे से लटका दिया।
मंगलवार की रात में छात्रा के लापता होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने दर्जन भर लोगों के घरों की तलाशी के साथ खेत, खलिहान पर छात्रा की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह छात्रा का शव खाली मकान में पाए जाने से गांव में सनसनी फैल गई।
बुधवार की सुबह खाली मकान में किशोरी का शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस स्नीफर डॉग के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर छानबीन शुरू हुई तो खोजी कुतिया आरोपी किशोर के दरवाजे पर जाकर रुक गई।
लड़की की चाची ने देखा था आपत्तिजनक स्थिति में
इससे किशोरी के परिवार वालों का आरोप और पुष्ट हो गया। पुलिस ने आरोपी दोनों किशोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें उनके रिश्तेदारों के वहां से हिरासत में ले लिया। उधर,छात्रा के शव का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कराने के बाद चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।
ग्रामीणों के अनुसार छात्रा के लापता होने पर उसकी चाची उसे खोजते हुए पड़ोसी किशोर के घर पर गई थी जहां उन्होंने छात्रा को आपत्तिजनक हालत में देखा था।
इसके बाद वह परिवार वालों को बुलाने घर गई तो इस दौरान ही किशोर घर पर ताला बंद कर फरार हो गया। उसकी मां और बाप पहले ही कहीं बाहर गए हुए थे।
परिवार वालों ने इसकी सूचना मंगलवार रात में पुलिस को दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस केवल पूछताछ कर ही लौट गई। अगर पुलिस रात में ही आरोपी किशोरों की धरपकड़ में जुट गई होती तो छात्रा की जान बच सकती थी।