फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy threatened girl for obscene video in lucknow

रिश्तेदार ने छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी, मांगी लाखों की रंगदारी

Wed, 11 Jul 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
boy threatened girl for obscene video in lucknow
डेमो
एमबीए की छात्रा की अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर उसके करीबी रिश्तेदार ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। छात्रा ने पुलिस से शिकायत की तो साइबर सेल की टीम ने रुपये देने का लालच देकर आरोपी को लखनऊ बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने जौनपुर गद्दी बेहरा निवासी कामेश शुक्ला और उत्कर्ष सिंह को गिरफ्तार किया। बीते माह पीड़ित छात्रा के मित्र ने सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


साइबर सेल ने भी पड़ताल शुरू कर दी। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस फोन करने वाले शख्स के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को रंगदारी की रकम लेने सहारागंज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कामेश और उसके साथी उत्कर्ष को दबोच लिया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल बरामद किया, जिसमें छात्रा की अश्लील फोटो थी। आरोपी कामेश शिकोहाबाद से मैकेनिकल इंजीनियर में डिप्लोमा किया है। उत्कर्ष बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। नौकरी नहीं मिली तो साइबर क्राइम का रास्ता चुन लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed