फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy looted in moving auto by women

...और जब महिलाएं करने लगीं युवक से छेड़खानी

Mon, 21 Apr 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
boy looted in moving auto by women

गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में ऑटो सवार युवक से लूट को अगर आप सनसनीखेज

विज्ञापन
मानते हैं तो यह जानकर और भी चौंक जाएंगे कि वारदात अंजाम देने वाली दो महिलाएं थी।

लूट का शिकार बने युवक की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। जबकि, महिलाओं की तलाश जारी है।


चारबाग स्टेशन के पास ठेला लगाने वाला छत्रपाल सिंह रोज की तरह शुक्रवार शाम गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित घर जाने के लिए ऑटो पर सवार हुआ।

ऑटो में पहले से दो महिलाएं सवार थी। ऑटो के लोहिया पथ पर पहुंचते ही एक महिला ने छेड़छाड़ करते हुए छत्रपाल की जेब टटोलनी शुरू कर दी।

विरोध पर उल्टा छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शोर मचाने की धमकी देने लगी। घबराए युवक ने ऑटो चालक से मदद मांगी। आरोप है कि चालक ने अनसुना करते हुए रफ्तार बढ़ाने के साथ ही ऑटो गलत रास्ते पर दौड़ा दिया।

ग्वारी चौराहे पर सुनसान देख ऑटो रोका। इस बीच महिलाओं ने 23 सौ रुपये भरा पर्स व मोबाइल छीनने के बाद उसे ऑटो से धक्का दे दिया।

इसके साथ ही चालक ने ऑटो दौड़ा दिया। आसपास मदद के लिए कोई न होने के चलते छत्रपाल कुछ नहीं कर सका। हालांकि उसने ऑटो का नंबर नोट कर लिया और थाने पहुंच तहरीर दी।

नंबर के आधार पर पुलिस ने हुसड़िया चौराहे के पास से ऑटो चालक शनि थापा को धर दबोचा।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। हालांकि, इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed