फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy killed his room mate because of girlfriend.

गर्लफ्रेंड के चक्कर में कर दिया था रूममेट का मर्डर!

Tue, 13 Jan 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jan 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
Boy killed his room mate because of girlfriend.

मानकनगर की आरडीएसओ कॉलोनी में रहने वाले रेलवे के हेल्पर जगप्रसाद यादव के दत्तक पुत्र उमेश की हत्या उसके साथ रहने वाले किशोर ने की थी। अपनी गर्लफ्रेंड से चोरी छुपे फोन पर बात करने से नाराज किशोर ने विरोध जताया तो दोनों में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


गायब मोबाइल के कॉल डिटेल से राज उजागर होने पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया तो उसने सच उगलने के साथ झाड़ियों में फेंका मोबाइल भी बरामद करा दिया। एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि आरडीएसओ कॉलोनी में 6 जनवरी को 13 वर्षीय उमेश यादव की उसके कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना की तफ्तीश में नजदीकी व्यक्ति पर शक था। पुलिस ने मौके से गायब उमेश के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लेने के साथ कॉल डिटेल खंगाला। वारदात के बाद से मोबाइल बंद था। कॉल डिटेल में एक नंबर संदेह के घेरे में आया जो एक किशोरी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की प्रेमिका से उमेश ने की गंदी बात

Boy killed his room mate because of girlfriend.

पता चला कि जगप्रसाद के घर में रहने वाले गांव के ही लड़के का किशोरी से प्रेमप्रसंग है और किशोर द्वारा उमेश के मोबाइल से प्रेमिका से बात की जाती थी। पुलिस ने किशोर से तहकीकात की। टालमटोल करता रहा। पुलिस द्वारा प्रेमप्रसंग का राज उजागर करने पर उसने सच उगलना शुरू कर दिया।

किशोर ने खुलासा किया कि उमेश ने उसे प्रेमिका से बातचीत करते देखा था। उसने भी किशोरी को कॉल की और गलत बातें करने लगा। किशोरी ने 5 जनवरी को मिले अपने प्रेमी से उमेश की शिकायत कर दी। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ।

अगली सुबह जगप्रसाद के ड्यूटी पर जाने के बाद किशोर ने अपनी गर्लफ्रैंड को लेकर उमेश से झगड़ना शुरू किया। उमेश ने किशोर को अपने घर में रहने का उलाहना देते हुए कहा कि किशोरी से बात करेगा। इतना ही नहीं उमेश ने कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रहे किशोर की तरफ बेल्ट लहरा दी। आक्रोशित किशोर ने उसे फर्श पर बिछे गद्दे पर गिराया और गला घोंट दिया। उसका मोबाइल लेकर घर से निकला। सिमकार्ड तोड़ने के बाद मोबाइल भी झाड़ियों में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed