{"_id":"86b462f12612c22bb869cadcad4c27f5","slug":"boy-dies-after-drinking-liqor-with-eunuch","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजड़े के साथ पिकनिक पर पी शराब, गंवाई जान!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिजड़े के साथ पिकनिक पर पी शराब, गंवाई जान!
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में नौकरी करने वाले कैंट निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
वह डेढ़ महीना पहले ही लौटकर आया था और दो दिन बाद उसे वापस जाना था।
मंगलवार दोपहर साथी हिजड़े के साथ पिकनिक मनाने युवक पिपराघाट गया, जहां दोनों ने शराब पी।
परिवारवालों ने हिजड़े पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में दीवार पर चढ़ा था।
वहां से गिरने के कारण ही उसकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
कैंट के खेमइया रोड स्थित बंगला नंबर नौ के सर्वेंट क्वार्टर निवासी स्व. हसीब का बेटा फहीम (29) अपने साथी हिजड़े रजनी के साथ स्कूटी से पिपराघाट गया था। यहां दोनों ने मिलकर शराब पी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद दोनों दौड़ते हुए रेलवे लाइन की तरफ भागते दिखे। इसके बाद अचानक रजनी का शोर सुनाई दिया तो पास मौजूद डेबो सहित तीन-चार हिजड़े आ गए।
विज्ञापन
रजनी ने बताया कि फहीम दीवार से गिर गया है। उसके परिवारवालों को सूचना दे दो।
जानकारी पाकर भाई वसीम के साथ ही आनंद, शानू, सचिन व अन्य लोग पिपराघाट पहुंचे और फहीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों ने हिजड़े रजनी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन
कैंट थाना के दरोगा अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपराघाट में पटरी पार करते ही रेलवे का एक खंडहर हो चुका भवन बना है। फहीम इस भवन की करीब नौ फुट ऊंची दीवार पर चढ़ा था।
नशे में होने के कारण ही वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि फहीम सऊदी अरब में धोबी का काम करता था। डेढ़ महीना पहले ही वह लखनऊ लौटा था। दो दिन बाद उसे फिर अरब जाना था।
दरोगा ने कहा कि परिवारवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन घटनास्थल गौतमपल्ली का है इसलिए पंचनामा करके उन्हें वहीं भेज दिया गया है।
उधर, गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ओमहरे का कहना है कि युवक की मौत हादसे में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
हिजड़े रजनी से थी नजदीकियां
फहीम और रजनी एक-दूसरे के काफी करीब थे। दरोगा अनिल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक रजनी के चक्कर में वह अक्सर हिजड़ों के साथ ट्रेनों में वसूली करने भी जाता था। उन्होंने बताया कि फहीम अपनी स्कूटी से रजनी को पिपराघाट लाया था। यहां शराब पीने के बाद दौड़-भाग और मौज-मस्ती कर रहे थे।
इसी दौरान दोनों दौड़ते हुए रेलवे लाइन की तरफ भागे। फहीम दीवार पर चढ़ गया और हादसा हो गया।
परिवार का सहारा था फहीम
फहीम परिवार का ऐसा सदस्य था जिस पर सबकी उम्मीदें टिकी थीं। उसकी मां खुर्शीदा बेगम लोगों के घरों में कामकाज करके किसी तरह पूरे परिवार का पेट पाल रही थीं। घर पर भाई वसीम, नदीम के अलावा पांच बहन हैं। भाइयों को छोटा-मोटा धंधा कराने के साथ ही बहनों के निकाह की जिम्मेदारी उसी पर थी।