फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Booty in the name of help

जेवर से भरा सूटकेस लेकर भागा लुटेरा

Thu, 24 Apr 2014 04:15 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 04:15 AM IST
विज्ञापन
Booty in the name of help

चारबाग स्टेशन पर बुधवार को एक लुटेरा महिला यात्री की मदद के बहाने उसका सूटकेस ले उड़ा।

विज्ञापन


सूटकेस में एक लाख रुपये के जेवरात थे। जबकि एक यात्री ने चारबाग स्टेशन के अमानती सामान घर में रखे अपने एक सूटकेस से लाखों रुपये के जेवर चुराने का मामला दर्ज कराया है।
 
पटना के करीब स्थित देहरीओनसोन रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके शुक्ल की पत्नी गायत्री शुक्ला बुधवार को बरौनी-ग्वालियर मेल से कानपुर जा रही थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर आई।

उनके पास चार बैग के अलावा एक सूटकेस था।

स्लीपर में ज्यादा भीड़ होने के कारण वे चढ़ नहीं सकीं। इस पर उन्होंने अपना सूटकेस दरवाजे के पास रख दिया।

इसी दौरान एक युवक ने मदद के बहाने सूटकेस आगे रखने की बात की।

सूटकेस के आगे निकलते ही गायत्री बोगी में चढ़ गईं लेकिन युवक सूटकेस सहित लापता हो गया।

परेशान गायत्री वहीं पर गश खाकर गिर पड़ीं। यात्रियों ने उन्हें किसी तरह से संभाला। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक वे जीआरपी में बैठी रहीं तब जाकर उनका मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूटकेस में एक लाख रुपये के जेवर थे।
 
उधर एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के परिचित पीपी श्रीवास्तव ने 21 अप्रैल को चारबाग स्टेशन पर स्थित अमानती सामान घर में एक सूटकेस सहित पांच नग जमा किए थे।

उसी रात को वे फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से गाजियाबाद रवाना हो गए।

पीपी श्रीवास्तव का आरोप है कि गाजियाबाद में घर पहुंचने के बाद उनको पता चला कि उनके सूटकेस से किसी ने उनकी पत्नी के लाखों रुपये के सोने के जेवर चुरा लिए।

उन्होंने लखनऊ आकर जीआरपी को इसकी सूचना दी। उधर रेलवे न्यायालय के कई वकीलों ने स्टेशन प्रबंधक एके दोहरे कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed