फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bikers loot in lucknow.

महिलाएं सावधान: बाइक से घूम रहे हैं शातिर लुटेरे

Sun, 18 Jan 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Jan 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
bikers loot in lucknow.

गोमतीनगर में शनिवार शाम बाइक सवार लुटेरों ने 45 मिनट में चार लूट कर दहशत फैला दी। देर रात तक पुलिस बदमाशों का सुराग तलाशती रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विकासखंड निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज की पत्नी अदिति सिन्हा शाम को घर के सामने पार्क में टहलने निकलीं।

इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गये। सूचना पर पुलिस कर्मी जांच-पड़ताल में जुटे थे तभी विपुल खंड में महिला से पर्स लूट की घटना हो गई।
विज्ञापन


पता चला बदमाशों ने झपट्टा मारकर लाजवंती नामक महिला का पर्स लूट लिया है। पर्स में 25 हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

पुलिस ने किया तहरीर लेने से इंकार

bikers loot in lucknow.

कुछ देर बाद ही विनय खंड निवासी पल्लवी तिवारी ने अपने साथ पर्स लूट की घटना की सूचना दी। बाराबंकी के सफेदाबाग में हिंद इंस्टीट्यूट में लेक्चरर पल्लवी कॉलेज से घर लौट रही थीं।

घर के सामने ही बाइक सवारों ने उनका पर्स लूटा। इसके कुछ देर के बाद ही पत्रकारपुरम चौराहे पर पुलिस कर्मियों के सामने ही रेनू का पर्स लूट लिया गया। पीछा करने के बावजूद पुलिस बाइक सवार बदमाशों को पकड़ नहीं सकी।

आलमबाग में दोपहर बाइक सवार बदमाश स्कूल से लौट रही शिक्षिका का पर्स लूट ले गए। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचने पर कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तहरीर लेने तक से इन्कार कर दिया।

आलमबाग छोटा बरहा निवासी अल्का अग्रवाल निजी स्कूल में शिक्षिका है। दोपहर तीन बजे रिक्शे से घर लौटते समय छोटा बरहा के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed