{"_id":"97be3c2f3a295c1013c69399c2080c7b","slug":"bike-thief-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस चोर की हर चोरी के पीछे था इसकी पत्नी का हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस चोर की हर चोरी के पीछे था इसकी पत्नी का हाथ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 19 Sep 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर बनने का सपना लेकर आया छात्र गलत सोहबत के चलते वाहन चोर बन गया।
विज्ञापन
कृष्णानगर पुलिस ने छात्र को साथी के धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
पुलिस ने विजयनगर की हैडिल कॉलोनी के पास उन्नाव के पुरवा निवासी पंकज चौरसिया (25) व बंथरा के लतीफनगर गांव निवासी परसुराम (20) को दबोचा। पूछताछ में दोनों ने लूट की कई वारदात कुबूली हैं।
जानकारी के अनुसार इंटर के बाद परसुराम लखनऊ में रहकर इंजीनियरिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात पंकज से हुई।
वाहन चोरी में कई बार जेल जा चुके पंकज ने उसे भी धंधे में शामिल कर लिया। इतना ही नहीं बाइक चुराने में पंकज की पत्नी भी शामिल रहती थी।
बाइक चुराने के बाद पंकज पुलिस से बचने के लिए पत्नी को बैठा लेता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।