फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DFO misbehaved with CO over blue beacon removing

नीली बत्ती उतारने पर सीओ से भिड़े पीलीभीत के डीएफओ

Sat, 04 Jan 2014 08:38 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
DFO misbehaved with CO over blue beacon removing

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पीलीभीत के डीएफओ रामसजीवन गरमा गए।

विज्ञापन


सीओ महानगर राजेश कुमार श्रीवास्तव से शेरों की गोपनीय सूचना के सिलसिले में लखनऊ आने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं मानी।

नीली बत्ती व हूटर उतारकर डीएफओ की गाड़ी का चालान कर दिया गया। अभियान के दौरान कई जगह वाहन चालकों की पुलिस से झड़प हुई।

सीओ महानगर ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर शाम साढ़े चार बजे डीएफओ की नीली बत्ती और हूटर लगी कार रोकी गई थी।

वह सरकारी काम से आने की बात कहते हुए अड़ गए, लेकिन कार्रवाई से बच नहीं सके। गोल चौराहा पर सीओ ने एक काली फिल्म लगी कार रोकी तो भीतर बैठे व्यक्ति ने पूर्व मंत्री रामअचल राजभर की गाड़ी बताई।

इसी तरह एक अन्य कार के चालक ने कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का वाहन बताकर पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ही गाड़ियों के शीशों से काली फिल्म हटवा दी गई।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षिका जागृति शुक्ला पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ साधारण लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई व चालान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने उन्हें खुद वाहन रोकने और उसके बाद खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई देखने को कहा। इसके बाद जागृति ने काफी देर तक पुलिस का सहयोग किया।

उधर, पॉलीटेक्निक चौराहा पर सीओ गाजीपुर विशाल पांडे ने गोंडा में तैनात जल निगम के इंजीनियर की नीली बत्ती लगी कार रोक ली। इंजीनियर ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने बत्ती जब्त कर कार का चालान कर दिया।

अभियान के दौरान सीओ महानगर व सीओ गाजीपुर ने 103 वाहनों से काली फिल्म उतरवाईं जबकि पांच हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 118 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed