फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BDS student commited suicide

फोन पर बात करते-करते फंदे से झूल गई वो

Sun, 13 Apr 2014 09:41 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
BDS student commited suicide

काकोरी के दुबग्गा में बीडीएस की एक छात्रा प्रिया सिंह (22) ने शुक्रवार रात सेलफोन पर बात करते हुए किराए के मकान में खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव फंदे से नीचे उतारा। घटना के वक्त उसके कान में ईयरफोन लगा था, जो मोबाइल फोन से कनेक्ट था।

चर्चा है कि उसने अंतिम कॉल अपने करीबी मित्र मंसूर को किया था। मंसूर खुद को एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का रिश्तेदार बताता है।

हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है,फिर भी मंसूर व उसके एक रिश्तेदार से पूछताछ का मन बना रही है। पुलिस कॉल डिटेल,एसएमएस आदि की जांच कर रही है।

क्या कहना है मां का

BDS student commited suicide

आजमगढ़ से पहुंची प्रिया की मां का कहना है कि दो सेमेस्टर में खराब नंबर आने से प्रिया बहुत दुखी थी।

इससे डिप्रेशन में उसने यह कदम उठाया। हालांकि अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा पता चलने पर वे दोषियों को सजा दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी।

कैरियर डेंटल कॉलेज से बीडीएस (द्वितीय वर्ष) की छात्रा प्रिया जनवरी से दुबग्गा स्थित हमजा प्लाजा में किराए पर रह रही थी।

इंस्पेक्टर काकोरी मुखराम यादव ने बताया कि रात करीब 10 बजे मकान मालिक अकील अहमद ने घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब मकान मालिक ने देखा...

BDS student commited suicide

प्लाजा में रह रही अन्य छात्राओं की मानें तो प्रिया की उसके करीबी दोस्तों मंसूर व अय्याज से अनबन चल रही थी, जिससे वह परेशान थी।

मूलरूप से आजमगढ़ के चिरैयाकोट सिंहपुर की रहने वाली प्रिया बहुत गंभीर और संकोची थी। अकील ने बताया कि वह जनवरी से प्लाजा में रह रही थी।

शुक्रवार रात केयरटेकर जब पानी भरने के लिए प्रिया को बोलने गया तो उसका कमरा नहीं खुला।

कमरे मे झांका तो वह फंदे पर लटक रही थी। उसने बताया कि प्रिया से मिलने दो-तीन लोग आते थे। इसमें मंसूर अक्सर आता था। बताया जा रहा है कि मंसूर डेंटल कालेज का कामकाज देखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed