फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bantu Yadav passes away Lucknow.

सात दिन तक जिंदगी की जंग लड़े पार्षद ने तोड़ा दम, तनाव

Sun, 08 Nov 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Nov 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bantu Yadav passes away Lucknow.

जानलेवा हमले में घायल नरही के रामतीर्थ वार्ड के पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू ने शुक्रवार रात 2:51 पर दम तोड़ दिया। वह छह दिन से ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। बंटू की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों और समर्थकों में रोना-पीटना मच गया। तनाव व बवाल की आशंका से नरही में भारी फोर्स तैनात कर दी गई।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शव घर पहुंचा तो कर्फ्यू जैसा माहौल था। दुकानों के शटर गिरे हुए थे। अंतिम यात्रा में सपा नेता सहित कई वीवीआईपी नरही पहुंचे। अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में किया गया। बंटू को बीते रविवार सुबह पुरानी रंजिश में मुहल्ले के ही शिव यादव ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन की ओर से मेडिकल चौकी इंचार्ज राजेश राय को बंटू की मौत की सूचना दी गई। सुबह साढ़े चार बजे शव मॉर्च्युरी पहुंचा दिया गया। करीब सवा आठ बजे डीएम राजशेखर व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने मॉर्च्युरी पहुंचकर बंटू यादव के परिवारवालों व समर्थकों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शैलेंद्र, डॉ. एसआर समदकर व फॉरेन्सिक एक्सपर्ट डॉ. संगीता समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी व एक्सरे भी कराया गया। 11.40 पर शव परिवारवालों को सौंप दिया गया।

बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

Bantu Yadav passes away Lucknow.

नरही में बंटू यादव की घर-घर में पैठ थी। जैसे ही नरही के लोगों ने बंटू यादव की मौत की खबर सुनी, वह उनके घर की तरफ दौड़ पड़े।

पत्नी नंदिनी, बेटी गौरी (9) व चीना (5), भाई योगेश, भतीजे अभिषेक के साथ लोगों की आंखें डबडबा गईं। घर से बंटू का शव नरही स्थित शिव मंदिर ले जाया गया। यहां से शव यात्रा बैकुंठधाम पहुंची। बड़े भाई योगेश ने मुखाग्नि दी।

वीवीआईपी का जमावड़ा
भैंसाकुंड पर वीवीआईपी का जमावड़ा लग गया। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, एमएलसी एसआरएस यादव, मेयर दिनेश शर्मा, सपा नेता फाकिर सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, शहर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, पूर्व सांसद राम नारायण साहू, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, नगर आयुक्त उदय राज समेत भारी संख्या में सपा नेता व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed