फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   banned pills was being sold by shopkeeper, arrested

ये शातिर रेव पार्टी के लिए बेच रहा था नशीली दवाएं

Wed, 28 Aug 2013 10:25 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Aug 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
banned pills was being sold by shopkeeper, arrested

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ

विज्ञापन
मंगलवार को भी अभियान चलाया।

टीम ने अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में दवा के थोक कारोबारी सिमरन फार्मा के बलजीत सिंह की दुकान व गोदाम से लाखों की कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कीं। एनसीबी की टीम को यहां से 52 लाख 49 हजार रुपए नकद मिले हैं।


एनसीबी की टीम ने सोमवार को मेडिसिन मार्केट में छापा मार कर एक हाफ डाला में प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी थीं। सोमवार को बरामद दवाओं की रात में जांच हुई।

इसके साथ ही हिरासत में लिए गए दुकान व गोदाम के संचालक बलजीत सिंह से पूछताछ की गई। बलजीत सिंह ने उन लोगों के नाम बताए हैं, जिनसे वह ये दवाएं खरीद रहा था।

जो दवाएं बरामद हुईं उनमें फेंसिडिल सिरप, स्पासिमो प्रॉक्सीवान और स्पास्मो सिप कैप्सूल शामिल हैं। एनसीबी ने ये सभी दवाएं सामान्य तरीके से बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर रखी हैं।

ये दवाएं नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। युवाओं की रेव पार्टियों में इनकी खास मांग होती है। इन दवाओं को विभिन्न तरीकों से नेपाल और बंगलादेश में बेचा जा रहा था। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि जो दवाएं बरामद हुई हैं वह बगैर पर्चे के खरीदी गई थीं।

पूछताछ में बलजीत सिंह ने बताया कि वह इन दवाओं को कानपुर के दो थोक दवा विक्रेताओं ओम फार्मा और एसपी फार्मा और बरेली के एक थोक दुकानदार भारत मेडिकल्स से खरीदता था। अब एनसीबी इन तीनों थोक दवा दुकानों के संचालकों से पूछताछ करेगी।


प्रवीण कुमार ने बताया कि बलजीत ये दवाएं एक दर्जन से अधिक दवा विक्रेताओं को बेचता था जो इन्हें विदेश भेज देते थे। जिन लोगों को बलजीत सिंह यह दवाएं बेचता था उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी है।

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि मेडिसिन मार्केट से नशीली दवाओं का बड़े पैमाने पर कारोबार होने की उन्हें सूचना मिली। सूचना पुष्ट होने के बाद ही सोमवार को छापेमारी की गई।

बलजीत के पास जो रुपये बरामद हुए हैं, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। एनसीबी अधिकारियों का मानना है कि यह रकम नशीली दवाओं को बेचकर हासिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed