फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank manager was running a sex racket.

बैंक मैनेजर चलाता था सेक्स रैकेट, पूछताछ में खुलासा

Mon, 13 Jul 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Jul 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
Bank manager was running a sex racket.

जिस्मफरोशी के धंधे में पुलिस ने बैंक के रिटायर्ड अफसर समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई दो युवतियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना में शामिल आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

शनिवार की दोपहर सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि शहर से सटे पयागीपुर इलाके में कई महीनों से सेक्स रैकेट चल रहा है।

सूचना मिलते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में नगर कोतवाल वीपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ रिटायर्ड बैंक अफसर कृष्ण भगवान मिश्र के यहां छापा मारा था। छापे के दौरान दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थीं।
विज्ञापन

Trending Videos

जल्द ही होगी बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी

Bank manager was running a sex racket.

युवतियां कुड़वार और लंभुआ क्षेत्र की रहने वाली थीं। सीओ सिटी ने बताया कि युवतियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रिटायर्ड बैंक अफसर ही सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड है।

पुलिस ने पूर्व बैंक अफसर व दोनों युवतियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सिटी ने बताया कि रविवार को पकड़ी गई दोनों युवतियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया।

सेक्स रैकेट में शामिल आरोपी पूर्व बैंक अफसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed