फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   axis bank van looted near rajbhavan lucknow

राजभवन के पास गनगैन की हत्या कर कैशवैन से 6.44 लाख लूटे, जांच के लिए एसटीएफ तैनात

Mon, 30 Jul 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jul 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
axis bank van looted near rajbhavan lucknow
घटना के बाद का दृश्य व निरीक्षण करते डीजीपी ओ पी सिंह। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के हाईसिक्योरिटी जोन राजभवन के पास दिनदहाड़े निजी कंपनी के गनमैन की हत्या कर एक्सिस बैंक की कैशवैन से लाखों रुपये की लूट हो गई। कानून मंत्री के घर के नजदीक हुई इस वारदात में कस्टोडियन उमेश शर्मा और ड्राइवर रामसेवक भी घायल हुए हैं। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी पर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अफसरों को तत्काल निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर हुई इस वारदात में गनमैन इंद्रमोहन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वारदात करने वाला बदमाश अकेला था और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से एक असलहा व दो खोखे मिले हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि बदमाश 6.44 लाख रुपये लूट ले गया है। एसएसपी ने बताया कि कैश वैन गोमतीनगर के विशेष खंड स्थित सिक्योरिट्रांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी के कस्टोडियन नाका के सराय फाटक दुर्विजयगंज निवासी उमेश शर्मा, ड्राइवर रामसेवक और गनमैन इंद्रमोहन दोपहर करीब 12.30 बजे विभिन्न कंपनियों से रुपया लेने के लिए निकले। करीब एक करोड़ रुपये लेकर कैश वैन से दोपहर 3.30 बजे राजभवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के सामने पहुंचे।
 

बदमाश को ललकारा तो कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

axis bank van looted near rajbhavan lucknow

ड्राइवर ने कैश वैन सड़क के दूसरी तरफ स्थित राजभवन कॉलोनी के सामने सर्विस लेन में खड़ी कर दी। कस्टोडियन उमेश शर्मा बैग में भरे लगभग 45 लाख रुपये लेकर एक्सिस बैंक चला गया। जबकि अन्य चार बैग में रखे 50 लाख रुपये के आसपास की रकम कैश वैन में रखी थी। उमेश रुपये जमा करके लौटा तो देखा कि एक बदमाश दो बैग लेकर भाग रहा है।

उमेश ने बदमाश को ललकारा तो वह पिस्टल से फायर करने लगा। जिससे निकली एक गोली उमेश के बायें पैर में जांघ के पास धंस गई। उमेश ने एक बैग छीन लिया जबकि दूसरा बैग लेकर बदमाश पैदल ही सर्विस लेन से एक्सिस बैंक की तरफ दौड़ पड़ा।

संभवत: उसकी बाइक वहीं पर खड़ी थी। बैंक के बाहर भी उसने एक फायर किया जिसका खोखा पुलिस को मिला है। बदमाश वहां से अपनी बाइक लेकर बदमाश बंदरिया बाग की तरफ भाग निकला। वहीं, जब उमेश ने कार में झांका तो उसके होश उड़ गए। गनमैन की मौत हो चुकी थी जबकि चालक रामसेवक के पेट को छूते हुए गोली निकल गई थी। उसने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर  हाईसिक्योरिटी जोन में हुई वारदात से अफसरों के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं

axis bank van looted near rajbhavan lucknow

डीजीपी सहित तमाम अफसर और लखनऊ के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कंपनी के मैनेजर एसएन सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। रुपयों की गिनती करने के बाद उन्होंने 6.44 लाख रुपये कम होने की जानकारी दी। फिलहाल, दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

एसएसपी का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश की बाइक का नंबर बताया है। हालांकि, छानबीन में उक्त नंबर लालकुआं में रहने वाले एक युवक की स्कूटी का निकला। बदमाश की पहचान के लिए राजभवन और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वारदात के खुलासे के लिए एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम सहित अन्य टीमें लगाई गई हैं।

वारदात के बाद जारी किए गए निर्देश
- घटना की जांच के लिए एटीएफ को तैनात किया गया है।
- लखनऊ की 6 टीमों को घटना के अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है
- बॉर्डर के सभी जनपदों को सघन चेकिंग व नाकाबंदी के निर्देश दिए गए हैं।
- पिछले 10 वर्षों में लूट की घटना (मुख्यतः कैश वैन लूट) में प्रकाश में आये अभियुक्तों  की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed